Thursday, November 2, 2017

Is Distortion Of Great Indian History Right



'यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता



फिल्मकार को इसमें नहीं होना चाहिये। ये दुनिया में कहीं नहीं होता। परीक्षार्थी अपना प्रश्नपत्र स्वयं कैसे तैय्यार कर सकता है?

 दुनिया में फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया में फिल्मकार बिल्कुल ही नहीं शामिल होते। ये अजूबा केवल भारत में होता है। 

 शिक्षाविद, समाजशास्त्री, बाल मनोवैज्ञानिक, व अभिभावक प्रतिनिधियों को फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया में रखते हैं। फिल्मकार फटकते भी नहीं अास पास।

 फिल्म की प्रमाणन प्रक्रिया का फिल्म की गुणवत्ता से कोई लेना देना नहीं। इसीलिये उसमें फिल्मकारों को रखने का कोई अौचित्य नहीं।

 फिल्म प्रमाणन बोर्ड के मानदंड हैं। क्या पद्मावती उन मानदंडों पर खरी उतरती है? प्रथम द्रष्टया नहीं। ये रहे वो मानदंड। https://t.co/p9qaDkb4G2

 इन मानदंडों के Section 2 - xiii, xviii, अौर xix के अनुसार पद्मावती का प्रमाणन प्रथम द्रष्टया एक गलत निर्णय होगा। 
https://t.co/p9qaDkb4G2

पढ़िये सोचिये ,बिचारिये ,फिर आगेबढ़िये

बालीवुड‬ और टीवी सीरियल के नजरिए से ‪हिन्दू‬ को कैसे देखा जाता है एक झलक:---

-*ब्राह्मण* - ढोंगी पंडित, लुटेरा,
*‪राजपूत* - अक्खड़, मुच्छड़, क्रूर, बलात्कारी
*वैश्य या साहूकार* - लोभी, कंजूस,
*गरीब हिन्दू दलित* - कुछ पैसो या शराब की लालच में बेटी को बेच देने वाला चाचा या झूठी गवाही देने वाला
*सिक्ख*- जोकर आदि बनाकर मजाक उड़ाना
*जाट* खाप पंचायत का अड़ियल बेटी और बेटे के प्यार का विरोध करने वाला और महिलाओ पर अत्याचार करने वाला

जबकि दूसरी तरफवही दूसरी और

*मुस्लिम* - अल्लाह का नेक बन्दा, नमाजी, साहसी, वचनबद्ध, हीरो-हीरोइन की मदद करने वाला टिपिकल रहीम चाचा या पठान।

*ईसाई* - जीसस जैसा प्रेम, अपनत्व, हर बात पर क्रॉस बना कर प्रार्थना करते रहना।

ये बॉलीवुड इंडस्ट्री, सिर्फ हमारे धर्म, समाज और संस्कृति पर घात करने का सुनियोजित षड्यंत्र है और वह भी हमारे ही धन से ।*हम हिन्दू और सिक्ख अव्वल दर्जे के CARTOON बन चुके हैं।*क्योकि ये कभी वीर हिन्दू पुत्रों महाराणा प्रताप ,गुरु गोविन्द सिंह गुरु तेग बहादुरचन्द्रगुप्त मौर्य ,अशोक,विक्रमादित्य, वीर शिवाजी संभाजी राणा साँगा, पृथ्वीराज की कहानी नही बता सकते।कभी गहराई से विचार कीजियेगा…!!


अगर यही बॉलीवुड देश की संस्कृति सभ्यता दिखाए ..तो सत्य मानिये हमारी युवा पीढ़ी अपने रास्ते से कभी नही भटकेगी...समझिये ..जानिए और आगे बढिए...ये संदेश उन हिन्दू छोकरों के लिए हैजो फिल्म देखने के बादगले में क्रोस मुल्ले जैसी छोटी सी दाड़ी रख करखुद को मॉडर्न समझते हैंहिन्दू नौजवानौं के रगो में धीमा जहर भरा जा रहा है

फिल्म जेहाद*************सलीम - जावेद की जोड़ी की लिखी हुई फिल्मो को देखे, तो उसमे आपको अक्सर बहुत ही चालाकी से हिन्दू धर्म का मजाक तथा मुस्लिम / इसाई / साईं बाबा को महान दिखाया जाता मिलेगा. इनकी लगभग हर फिल्म में एक महान मुस्लिम चरित्र अवश्य होता है और हिन्दू मंदिर का मजाक तथा संत के रूप में पाखंडी ठग देखने को मिलते है.फिल्म "शोले" में धर्मेन्द्र भगवान् शिव की आड़ लेकर "हेमामालिनी" को प्रेमजाल में फंसाना चाहता है जो यह साबित करता है कि - मंदिर में लोग लडकियां छेड़ने जाते है. इसी फिल्म में ए. के. हंगल इतना पक्का नमाजी है कि - बेटे की लाश को छोड़कर, यह कहकर नमाज पढने चल देता है.कि- उसे और बेटे क्यों नहीं दिए कुर्बान होने के लिए."दीवार" का अमिताभ बच्चन नास्तिक है और वो भगवान् का प्रसाद तक नहीं खाना चाहता है, लेकिन 786 लिखे हुए बिल्ले को हमेशा अपनी जेब में रखता है और वो बिल्ला भी बार बार अमिताभ बच्चन की जान बचाता है. "जंजीर" में भी अमिताभ नास्तिक है और जया भगवान से नाराज होकर गाना गाती है लेकिन शेरखान एक सच्चा इंसान है.

फिल्म 'शान" में अमिताभ बच्चन और शशिकपूर साधू के वेश में जनता को ठगते है लेकिन इसी फिल्म में "अब्दुल" जैसा सच्चा इंसान है जो सच्चाई के लिए जान दे देता है. फिल्म "क्रान्ति" में माता का भजन करने वाला राजा (प्रदीप कुमार) गद्दार है और करीमखान (शत्रुघ्न सिन्हा) एक महान देशभक्त, जो देश के लिए अपनी जान दे देता है.अमर-अकबर-अन्थोनी में तीनो बच्चो का बाप किशनलाल एक खूनी स्मग्लर है लेकिन उनके बच्चों अकबर और अन्थोनी को पालने वाले मुस्लिम और ईसाई महान इंसान है. साईं बाबा का महिमामंडन भी इसी फिल्म के बाद शुरूहुआ था. फिल्म "हाथ की सफाई" में चोरी - ठगी को महिमामंडित करने वाली प्रार्थना भी आपको याद ही होगी.कुल मिलाकर आपको इनकी फिल्म में हिन्दू नास्तिक मिलेगा या धर्म का उपहास करता हुआ कोई कारनामा दिखेगा और इसके साथ साथ आपको शेरखान पठान, DSP डिसूजा, अब्दुल, पादरी, माइकल, डेबिड, आदि जैसे आदर्श चरित्र देखने को मिलेंगे. हो सकता है आपने पहले कभी इस पर ध्यान न दिया हो लेकिन अबकी बार ज़रा ध्यान से देखना.केवल सलीम / जावेद की ही नहीं बल्कि कादर खान, कैफ़ी आजमी, महेश भट्ट, आदि की फिल्मो का भी यही हाल है. फिल्म इंडस्ट्री पर दाउद जैसों का नियंत्रण रहा है. इसमें अक्सर अपराधियों का महिमामंडन किया जाता है और पंडित को धूर्त, ठाकुर को जालिम, बनिए को सूदखोर, सरदार को मूर्ख कामेडियन, आदि ही दिखाया जाता है."फरहान अख्तर" की फिल्म "भाग मिल्खा भाग" में "हवन करेंगे" का आखिर क्या मतलब था ? pk में भगवान् का रोंग नंबर बताने वाले आमिर खान क्या कभी अल्ला के रोंग नंबर 786 पर भी कोई फिल्म बनायेंगे ? मेरा मानना है कि - यह सब महज इत्तेफाक नहीं है बल्कि सोची समझी साजिश है एक चाल है ।






चितौड़ की रानी पद्मिनी जिसे रानी पद्मावती के नाम से भी जाता है, अपनी बहादुरी, त्याग, बलिदान व अप्रितम सौन्दर्य के लिए इतिहास में विश्व विख्यात है,रानी पद्मावतीके जौहर की कहानी बिना राजस्थान का इतिहास भी अधुरा लगता है| राजस्थान सहित भारतवर्ष के इतिहासकारों, लेखकों, साहित्यकारों ने रानी पद्मिनी के जौहर पर बहुत कुछ लिखकर इतिहास व साहित्य की पुस्तकों के ढेरों पन्ने भरे है|

ज्यादातर लेखकों, इतिहासकारों, कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं में रानी पद्मिनी द्वारा रावत रतन सिंह को अल्लाउदीन खिलजी की कैद से छुडाने के लिए किये गए कमांडो कार्यवाही व उसके बाद जौहर की चर्चाएँ तो खूब की पर रानी पद्मिनी का जन्म कहाँ हुआ, उसके पिता का नाम क्या था ? वह किस राज्य की राजकुमारी थी ? उसका जन्म से नाम पद्मिनी ही था या फिर उसके रूप सौन्दर्य, बुद्धिमता व वीरता के चलते उसे हमारे शास्त्रों में वर्णित महिलाओं की चार श्रेणियों में सबसे श्रेष्ठ श्रेणी पद्मिनी श्रेणी में शामिल कर पद्मिनी नाम दिया गया| इस पर किसी भी लेखक ने प्रकाश नहीं डाला|

गोरा बादल कवित्त, गोरा बादल चौपाई, गोरा बादल पद्मिनी चौपाई, पद्मिनी चरित्र चौपाई, खोमन या खुमान रासो आदि के लेखकों जायसी, हेमरतन, जटमल नाहर, दौलत विजय आदि लेखकों, साहित्यकारों ने हमारी राष्ट्रीय नायिका रानी पद्मिनी को सिंघलदीप या सिलोन की राजकुमारी माना है|जायसी के अनुसार रानी पद्मिनी सिलोन के राजा गंधर्वसेन की पुत्री थी जिसे पाने के लिए चित्तौड़ के रावत रतन सिंह को आठ वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा था उसके बाद वे रानी पद्मिनी को विवाह कर चितौड़ लाये| जबकि उस काल सिलोन का राजा पराक्रम बाहू चतुर्थ था, साथ ही उस काल की सामरिक परिस्थितियों में रावत रतन सिंह के पास इतना समय ही नहीं था कि वे एक शादी के लिए आठ वर्षों तक संघर्ष कर सके| अत: सिलोन में रानी पद्मिनी के जन्म की बात सिर्फ साहित्यिक उपज लगती है|

साहित्यकारों ने अपने साहित्य में रानी पद्मिनी का जन्म सिंघलदीप बताना भी साहित्यिक दिमाग की ही उपज लगता है हो सकता पद्मिनी चरित्र चौपाई में पद्मिनी श्रेणी की महिलाओं के मिलने का स्थान सिंघलदीप लिखा है अत: हो सकता है उसी को ध्यान में रख साहित्यकारों ने चित्तौड़ की रानी पद्मिनी को सिंघलदीप की राजकुमारी बताया हो|मुस्लिम लेखकों अबुल फजल व हाजी उद दाविर आदि ने अपने लेखन में चित्तौड़ की रानी का नाम पद्मिनी उल्लेखित करने के बजाय सिर्फ एक अति सुन्दर रानी का ही उल्लेख किया है|कर्नल जेम्स टॉड ने अपनी पुस्तक एनल्स एंड एंटीक्यूटी ऑफ़ राजस्थान में हमारी राष्ट्रीय ऐतिहासिक नायिका रानी पद्मिनी को राजा हमीर संक (हमीर सिंह चौहान) की पुत्री माना है| 

कर्नल टॉड लिखता है- रानी का मूल नाम दूसरा हो सकता है और हो सकता है उसकी विशेष सुंदरता व गुणोंके चलते उसे पद्मिनी नाम बाद में दिया गया हो|यूँ तो राजस्थान में बीकानेर के पास एक पूंगल नामक स्थान है जो पद्मिनियों के लिए विख्यात है, राजस्थान की प्रसिद्ध प्रेम कहानी “ढोला मारू” की नायिका मारुवणी इसी पूंगल की राजकुमारी थी| आज भी राजस्थान के गांवों में किसी सुंदर महिला को पद्मिनी की उपमा देते हुए कह दिया जाता है- ये तो पूंगल की पद्मिनी है, या अति सुन्दर पत्नी की कामना रखने वाले किसी लड़के से मजाक में कह दिया जाता है –इसको तो पूंगल की पद्मिनी चाहिये|राजस्थान के सुप्रसिद्ध इतिहासकार ओझा जी के अनुसार हमारी इस ऐतिहासिक राष्ट्र नायिका रानी पद्मिनी का जन्म स्थान चित्तौड़ से चालीस मील दूर सिंगोली नामक गांव है, अमर काव्य वंशावली में भी रानी पद्मिनी का जन्म स्थान सिंगोली गाँव ही उल्लेखित है|

मुझे ओझा जी का मत ज्यादा सटीक लगता है क्योंकि रानी पद्मिनी चित्तौड़ के ही आस पास की किसी छोटी रियासत की राजकुमारी रही होगी| गोरा बादल पर साहित्य व इतिहास में जो थोड़ी बहुत जानकारी मिलती है उसके अनुसार भी यही लगता है कि वे चित्तौड़ के पास सिंगोली की ही राजकुंवरी थी| गोरा बादल चौहान राजपूत थे, उनकी चित्तौड़ के किले में हवेली भी थी जो आज भी खंडित अवस्था में मौजूद है, गोरा रानी पद्मिनी के ककोसा (चाचा) थे तो बादल रानी का चचेरा (कजिन) भाई था जिसके पिता का नाम गजानन था| गोरा बादल की वीरता पर तो साहित्यकारों, इतिहासकारों, कवियों ने खूब लिखा पर उनके परिचय के बारे में इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिलती|“रानी पद्मिनी दी हिरोइन ऑफ़ चित्तौड़” नामक अंग्रेजी पुस्तक के लेखक बी.के. करकरा भी इसी तरह विश्लेषण करते हुए लिखते है यह सत्य है कि रानी पद्मिनी हमारी गौरवपूर्ण राष्ट्रीय नायिका है जो सिंघलदीप या सिलोन की नहीं चित्तौड़ के ही पास के किसी स्थान के शासक की राजकुमारी थी|ओझा जी का मत सटीक लगने के बावजूद मैं मानता हूँ कि रानी के जन्म स्थान के बारे में और शोध की आवश्यकता है| आपके पास यदि इस संबंध में कोई जानकारी हो तो कृपया संझा करे|हमारे शास्त्रों के अनुसार रूप सौन्दर्य,विचार, व्यवहार आदि गुणों के आधार पर स्त्रियों को चार श्रेणियों में बांटा गया है- पद्मिनी,चित्रणी,हस्तिनी व संखिणी, पद्मिनी चरित्र चौपाई नामक पुस्तक में लेखक ने इन चारों श्रेणियों की महिलाओं के अलग अलग गुणों आदि परइस तरह प्रकाश डाला है-


पद्मिनी पद्म गन्धा च पुष्प गन्धा च चित्रणी|
हस्तिनी मच्छ गन्धा च दुर्गन्धा भावेत्संखणी||

पद्मिनी स्वामिभक्त च पुत्रभक्त च चित्रणी|
हस्तिनी मातृभक्त च आत्मभक्त च संखिणी ||

पद्मिनी करलकेशा च लम्बकेशा च चित्रणी |
हस्तिनी उर्द्धकेशा च लठरकेशा च संखिणी ||

पद्मिनी चन्द्रवदना च सूर्यवदना च चित्रणी |
हस्तिनी पद्मवदना च शुकरवदना च संखिणी ||

पद्मिनी हंसवाणी च कोकिलावाणी च चित्रणी |
हस्तिनी काकवाणी च गर्दभवाणी च संखिणी ||

पद्मिनी पावाहारा च द्विपावाहारा च चित्रणी |
त्रिपदा हारा हस्तिनी ज्ञेया परं हारा च संखिणी ||

चतु वर्षे प्रसूति पद्मन्या त्रय वर्षाश्च चित्रणी |
द्वि वर्षा हस्तिनी प्रसूतं प्रति वर्ष च संखिणी ||

पद्मिनी श्वेत श्रृंगारा, रक्त श्रृंगारा चित्रणी |
हस्तिनी नील श्रृंगारा, कृष्ण श्रृंगारा च संखिणी ||

पद्मिनी पान राचन्ति, वित्त राचन्ति चित्रणी |
हस्तिनी दान राचन्ति, कलह राचन्ति संखिणी ||

पद्मिनी प्रहन निंद्रा च, द्वि प्रहर निंद्रा च चित्रणी |
हस्तिनी प्रहर निंद्रा च, अघोर निंद्रा च संखिणी ||

चक्रस्थन्यो च पद्मिन्या, समस्थनी च चित्रणी |
उद्धस्थनी च हस्तिन्या दीघस्थानी संखिणी ||

पद्मिनी हारदंता च, समदंता च चित्रणी |
हस्तिनी दिर्घदंता च, वक्रदंता च संखिणी ||

पद्मिनी मुख सौरभ्यं, उर सौरभ्यं चित्रणी |
हस्तिनी कटि सौरभ्यं, नास्ति गंधा च संखिणी ||

पद्मिनी पान राचन्ति, फल राचन्ति चित्रणी |
हस्तिनी मिष्ट राचन्ति, अन्न राचन्ति संखिणी ||

पद्मिनी प्रेम वांछन्ति, मान वांछन्ति चित्रणी |
हस्तिनी दान वांछन्ति, कलह वांछन्ति संखिणी ||

महापुण्येन पद्मिन्या, मध्यम पुण्येन चित्रणी |
हस्तिनी च क्रियालोपे, अघोर पापेन संखिणी ||

पद्मिनी सिंघलद्वीपे च, दक्षिण देशे च चित्रणी |
हस्तिनी मध्यदेशे च, मरुधराया च संखिणी ||


No comments:

Post a Comment